फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 87.30 लाख से बनेंगे पांच बहुउद्देशीय पंचायत भवन, बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एक छत के नीचे ग्रामीणों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत इस वित्तीय वर्ष में पांच बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। इनके निर्माण पर कुल 87 लाख 30 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट शासन की ओर जारी कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों की ओर से निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 1740 ग्राम पंचायतें हैं। सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को जिला व ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए गांव में ही पंचायत भवन का निर्माण किया जा रहा है। विभाग के मुताबिक जहां पंचायत भवन नहीं बन सके हैं, वहां किराए के मकान में मिनी सचिवालय संचालित किए जा रहे हैं। शासन की ओर से पांच और ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय पंचायत भवन के निर्माण के लिए 87 लाख 30 हजार की बजट आवंटित किया गया है। हर पंचायत भवन के निर्माण पर 17 लाख 46 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों की ओर से इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। इसके तहत महराजगंज में बगोझर, शाहगंज में राजेपुर, केराकत में बराई, रामनगर में दमोदरा, मुंगराबादशाहपुर में भैराव सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। इन पंचायत भवनों में एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, फर्नीचर, सीसीटीवी, नेट कनेक्शन, पंखा, बिजली का कनेक्शन, स्टेशनरी आदि की व्यवस्था की जाएगी। पंचायत भवन में काम करने के लिए पंचायत सहायक की तैनाती की जाएगी। पंचायत भवन में जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड, शौचालय का सर्वे, बैंक खाते से रुपये निकालने से संबंधित ग्राम पंचायत का पूरा डाटा रखने, उच्चाधिकारियों को पंचायत से संबंधित रिपोर्ट देने आदि काम किए जाएंगे। डीपीआरओ नवीन सिंह का कहना है कि सभी ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जहां पंचायत भवन नहीं है, वहां किराए के मकान में काम किया जा रहा है। पांच पंचायत भवनों के निर्माण के लिए शासनस्तर से 87 लाख 30 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके लिए जगह चिह्नित कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें