फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बाइकों की टक्कर में पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Wed, 23 Oct 2019 01:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ट्रक एवं बाइकों की टक्कर में पांच लो घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर किया है।

विज्ञापन


बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के मिड्ढा स्थित पुलिया के पास सुखपुरा बेरूवारबारी मुख्य मार्ग पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दो बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में अनिल साहनी(28) निवासी शिवपुर, अभय सिंह(35) निवासी मैरिटार, अवधेश साहनी(25)  निवासी शिवपुर, अरुण(28) निवासी शिवपुर, सोनी सिंह(25) निवसी मैरिटार शामिल हैं।

अभय सिंह और सोनी सिंह अपने गांव मैरिटार से किसी रिश्तेदारी में सुखपुरा की तरफ जाते समय हादसे का शिकार हुए। अनिल साहनी, अवधेश और अरुण सुखपुरा की तरफ से अपने गांव शिवपुर जा रहे थे, तभी बेरूवारबारी की ओर से सुखपुरा की तरफ जा रहे अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। चालक, ट्रक लेकर फरार हो गया। अवधेश साहनी व अभय कुमार सिंह को वाराणसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें