पूर्वांचल में ठंड का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। बर्फीली हवाएं हाड़ कंपा रहीं हैं। सोमवार और मंगलवार को ठंड लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें भदोही में चार तथा एक मौत सोनभद्र में हुई है। चुर्क में सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भदोही कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और भी गिरेगा। ठंड से मरने वालों में भदोही के राम किशुनपुर बसही गांव पूर्व प्रधान दाताचरण (56), चौरी क्षेत्र के डोमनपुर गांव के लालमनी सरोज (55), माधोरामपुर निवासी अमरनाथ (52), चनईपुर निवासी रामनंदन यादव (58) तथा सोनभद्र के घुवास गांव का संविदा लाइनमैन बबुंदर यादव (40) शामिल है। ठंड से अब तक आजमगढ़ में दो, मऊ में दो, जौनपुर और मिर्जापुर में एक एक मौत हो चुकी है।
तापमान का विवरण
जिला तापमान
सोनभद्र 22.2 -3.2
बलिया 19-08
गाजीपुर 19-07
आजमगढ़ 21-09
वाराणसी 21.6-7.5
भदोही 21- 08
मऊ 20-09
जौनपुर 22-08
मिर्जापुर 22-09
चंदौली 22-09