फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर अधिवक्ता बैठे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को डीएम पोर्टिको में एक बार फिर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने की खबर मिलते ही एसीएम चतुर्थ अमृता सिंह मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिवक्ता का आरोप है रामेश्वर में उनका पुश्तैनी मकान है। वहां रास्ता अवरुद्ध कर प्रशासन पर्यटन विभाग का गेस्ट हाउस बनवा रहा है। इसी को लेकर बीते दिनों भी वह डीएम पोर्टिको पर धरने पर बैठे थे। तब एडीएम प्रशासन व एडीएम नगर, एसडीएम राजातालाब और तहसीलदार मौके पर गए थे। सभी ने 15 फुट का रास्ता देने को कहा था। आरोप है कि डेढ़ माह बाद भी रास्ता नही दिया गया। इस दौरान सेंट्रल बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक उपध्य्याय, शिवपूजन गौतम, संजय दाढ़ी, राजा आनंद ज्योति सिंह, घनश्याम सिंह भेलखां, अशोक कुमार, अरविंद यादव, मुकेश मिश्र, अश्वनी चौबे, विनोद पांडेय, राघवेंद्र बबलू आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने कहा है अब जबत क रास्ता मिल नही जाता तब तक धरना भीषण ठंड में दिन-रात जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें