फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल में खेलेंगी काशी की 5 बेटियां : किसी के पिता बेचते हैं दूध, किसी के मिस्त्री; PM करेंगे शुभारंभ

Mon, 20 Jan 2025 12:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इस खेल का आयोजन उत्तराखंड में 28 जनवरी से होगा। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद हैंडबॉल की प्रतियोगिता में काशी की पांच बेटियां खेलेंगी। इसको लेकर खिलाड़ियों में खुशी का माहाैल है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Football Matches Today : 38वां राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा। 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में इसका शुभारंभ करेंगे। खेल के महाकुंभ में नौ स्थानों पर देश भर के 10 हजार महिला पुरुष खिलाड़ी 35 खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाएंगे।

विज्ञापन


हैंडबॉल की प्रतियोगिता में में काशी की पांच बेटियां खेलेंगी। खिलाड़ियों का शनिवार को चयन लखनऊ में हुआ। किसी खिलाड़ी के पिता दूध बेचने, गारा मिट्टी और राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। कहा जाता है कि जोश, जज्बा और जुनून हो तो बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। 

परमानंपुर मिनी स्टेडियम की रेशमा यादव, उषा प्रजापति, सुमन यादव, नैना यादव और प्रीति यादव ने कम संसाधनों के बाद भी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। पांचों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की ओर से शिविर में प्रशिक्षण ले रही हैं। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शिविर तीन फरवरी तक चलेगा। 
विज्ञापन


चार फरवरी को टीम उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) रवाना होगी। यह पहला मौका है कि जब किसी राष्ट्रीय खेल के शिविर में वाराणसी की पांच महिला खिलाड़ी हैं। 

पांचों परमानंदपुर के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण लेती हैं। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की संयुक्त सचिव विभव सिंह और वाराणसी हैंडबॉल संघ के सचिव शम्स तबरेज शम्पू ने कहा कि यह वाराणसी के लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें