फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : आजमगढ़ में मिली वृद्ध की लाश..., पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप; बोली- जमीन विवाद में पति को मारा डाला गया

Mon, 20 Jan 2025 12:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : आजमगढ़ में गांव की सरहद पर लाश मिलने की सूचना पर सैकड़ों लोगाें की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पत्नी और परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वृद्ध की हत्या के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News : निजामाबाद थाना क्षेत्र के डीहवाबारी गांव निवासी अशोक तिवारी (52) का सोमवार की सुबह दूसरे गांव की सरहद पर हत्या कर फेंका हुआ शव बरामद हुआ। मृतक की पत्नी ने जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन




डीहवाबारी (पिपरी) गांव निवासी अशोक तिवारी रविवार की रात रोज की भांति अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने चले गए। सोमवार की सुबह दूसरे गांव के सिवान में गेहूं के खेत में उनका शव देखा गया। इसकी सूचना क्षेत्र के दमदीयावन गांव के प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


हत्या की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जो जिधर से सुना उधर से घटनास्थल पर पहुंचने लगा। घटनास्थल पर काफी संख्या महिला और पुरुष एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अशोक तिवारी बहुत ही सीधे और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। इनके पास दो लड़के और तीन लड़कियां थीं। मृतक की पत्नी सरोज तिवारी रो-रो कर बेहोश हो जा रही थीं। पत्नी ने जमीन विवाद में पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें