डायवर्जन संकेतक के नहीं होने के चलते निर्माणाधीन ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़ी। अधिक कोहरा होने के चलते मऊ की तरफ से आ रहे वाहन अचानक पुल से गिरी कार को देख जबतक देख पाते तब तक एक के बाद एक पांच वाहन एक दूसरे से टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मऊ जिले में कई दिनों से पड़ रहा कोहरा न केवल जनजीवन प्रभावित कर रहा है, बल्कि हादसों का कारण भी बन रहा है। शनिवार की देर रात कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव के फोरलेन पर कोहरे के चलते तीस मिनट के भीतर एक के बाद एक पांच कार बेकाबू हो गईं। हादसे में तीन कार बुरी तरह से पलटने से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज स्थित रेवड़ीडीह मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा कोई भी डायवर्जन का संकेतक नहीं लगाया गया है। जिसके चलते आए दिन इस प्वाइंट पर दुर्घटना हो रही है। इसी क्रम में शनिवार की बीती रात्रि करीब एक बजे गोरखपुर से मऊ जा रहे कार घने कोहरे और कोई डायवर्जन संकेतक के नहीं होने के चलते निर्माणाधीन ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़ी।
अधिक कोहरा होने के चलते मऊ की तरफ से आ रहे वाहन अचानक पुल से गिरी कार को देख जबतक देख पाते तब तक एक के बाद एक पांच वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इस दुर्घटना में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे तत्काल लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया।