फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बोले रविंद्र जायसवाल, चौकाघाट पुल से मछली मंडी करें शिफ्ट; विद्युत कनेक्शन को लेकर लगे गंभीर आरोप

Sun, 14 Jul 2024 07:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी में सफाई व्यवस्था को लेकर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने सीवेज व्यवस्था का हाल भी जाना। कहा कि जिल क्षेत्रों में सीवर की समस्याएं हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए। जनता को किसी भी तरह की कोई दिक्कतें नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करते राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने सर्किट हाउस में शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। अफसरों के फोन न उठाए जाने की बात सामने आई तो कहा कि सभी अधिकारी और थानेदार, जनता व जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल उठाएं और समस्याओं का फौरन समाधान करें। 

विज्ञापन


कहा कि चौकाघाट से मछली मंडी को किसी अन्य जगह ले जाएं। अफसरों को सलाह दी कि आमजन से संवेदनशीलता से पेश आएं। समय पर काम न करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने को कहा।

राज्यमंत्री ने कहा कि शहर में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की दिक्कत तत्काल ठीक कराएं। कहीं भी गंदे पेयजल की आपूर्ति न हो। मंत्री ने रोजाना कूड़ा उठान के निर्देश के साथ यह भी कहा कि सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। 
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफाई की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। समस्या की अनदेखी करने वाले अफसरों पर भी कार्रवाई की जाए। पार्षदों से संपर्क कर योजना बनाकर काम करें। विधायक अजगरा ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना की प्रगति धीमी है। 

कहा कि इस कार्य को तेजी से करने की जरूरत है ताकि, आमजन को इसका लाभ मिल सके। करसड़ा कूड़ा प्लांट में डंप कूड़े के निस्तारण की बात कही और शहर में जाम की समस्या पर बेहतर प्लानिंग की बात रखी। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जलभराव, सीवर ओवरफ्लो की समस्या उठाई। 

डीएम एस. राजलिंगम ने अफसरों से कहा कि बैठक में जिन भी बिंदुओं पर बात हुई है। उन सभी का समाधान किया जाए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, आशुतोष सिन्हा, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, एडिशनल सीपी एस चनप्पा एस, वीडीए वीसी पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, सीडीओ हिमांशु नागपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

कनेक्शन के बदले देना पड़ता है सुविधा शुल्क
बैठक में पार्षदों ने कहा कि विद्युत कनेक्शन के एवज में सुविधा शुल्क देना पड़ता है। राज्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग के अफसरों से कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करिए। भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्यमंत्री ने कहा कि यदि इस तरह की शिकायतें आईं तो विभाग के अफसरों के खिलाफ वह मुख्यमंत्री को भी लिखेंगे और कड़ी कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने बिजली फॉल्ट को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें