फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिफ्ट होगा मछली मार्केट, रेहड़ी वालों को आवंटित होंगी प्लाजा में दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दशाश्वेध घाट पर मछली और सब्जी बेचने वालों के लिए अच्छी खबर है। विकास प्राधिकरण उन्हें स्थाई दुकान मुहैया कराएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकास प्राधिकरण ने व्यापक प्लानिंग की है। इन सभी को स्थाई दुकान में शिफ्ट किया जाएगा। शुक्रवार को वीडीए ने दशाश्वमेध प्लाजा निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है। इमसें 180 पथ विक्रेताओं को प्लाजा में स्थाई दुकान दी जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, दशाश्वमेध घाट पर चितरंजन पार्क से सटे एक हिस्से में सड़क के किनारे रेहड़ी व सब्जी वाले दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलाते थे। वहीं साइकिल स्टैंड से सटे हिस्से में मछली बेची जाती थी। दशाश्वमेध घाट पर आने वाले लोगों को इससे दुश्वारियां झेलनी पड़ती थी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत दशाश्वेध प्लाजा के निर्माण से पहले मछली मार्केट और चितरंजन मार्केट का मौका मुआयना में 180 सब्जी बेचने वाले चिह्नित किए ग्रए। वीडीए ने इन सभी के लिए दशाश्वमेध टूरिस्ट प्लाजा में ही शिफ्ट करने की प्लानिंग की। वहीं मछली बेचने वालों के लिए नगर निगम ने चितरंजन मार्केट में स्थाई दुकान देने की प्लानिंग की है। वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने बताया कि दशाश्वमेध टूरिस्ट प्लाजा का टेंडर हो गया है। 25 जून को टेंडर खोलने के बाद फर्म निर्धारित करके काम शुरू हो जाएगा।
26.5 करोड़ रुपये में होगा प्लाजा का निर्माण
दशाश्वमेध प्लाजा निर्माण पर 26.5 करोड़ रुपये खर्च करके वहां की सड़कों के सौंदर्यीकरण करते हुए इलाके को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। ताकि घाट पर आने वाले सैलानियों को वहां सुखद अहसास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें