फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी विद्यापीठ के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि, 11 दिसंबर को होगा 45वां दीक्षांत

Thu, 30 Nov 2023 05:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केंद्रीय पुस्तकालय के सभागार में बुधवार को कुलपति प्राे. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया कि अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति सचिवालय से हरी झंडी मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने 11 दिसंबर को 45वें दीक्षांत समारोह की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। विश्वविद्यालय ने दीक्षांत की तैयारियां भी तेज कर दी है।

विज्ञापन

केंद्रीय पुस्तकालय के सभागार में बुधवार को कुलपति प्राे. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया कि अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। दो दिन के अंदर सारे परीक्षा परिणाम जारी हो जाएंगे और मेधावियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। बुधवार को स्नातक परीक्षा के सारे बचे हुए परिणाम घोषित कर दिए गए। स्नातकोत्तर के 10 और स्नातक के 14 पाठ्यक्रम के मेधावियों के टॉप टेन की सूची भी जारी हो चुकी है। इन पर आपत्तियां मांगी गई थीं।

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश के मंत्री भी शिरकत करेंगे। विश्वविद्यालय ने कमर कस ली है। कुलपति ने दीक्षांत समारोह के लिए गठित की गई सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के निर्देश दिए हैं। सभी टीमें बुधवार से ही काम में लग गई हैं। बैठक में विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष, निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं। विभागों में दीक्षा उत्सव की शुरूआत चार दिसंबर से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें