Varanasi News: काशी विद्यापीठ के छात्र इस व्यवस्था को लेकर काफी खुश हैं। जर्नल के ऑनलाइन होने से शोधार्थियों के लिए यह अधिक सुविधाजनक हो सका है। इससे गुणवत्तापूर्ण नवीनतम उभरते विषयों पर शोध-पत्रों का प्रकाशन भी संभव हो सकेगा।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वाणिज्य विभाग में 'द काशी जर्नल ऑफ कॉमर्स' रिसर्च जर्नल के नए संस्करण का विमोचन हुआ। इसे ऑनलाइन मोड में एक्सेस करने के लिए कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बटन दबा कर शुभारंभ किया। कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि विद्यापीठ के इतिहास में प्रथम बार ऑनलाइन जर्नल के रिलीज करने पर बहुत ही प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन
प्रो. त्यागी ने कहा कि इससे जर्नल का क्षेत्र वृहद हो सकेगा तथा जर्नल और अधिक एक्सेसिबल एवं एक्सेप्टेबल बन सकेगा। जर्नल के ऑनलाइन होने से शोधार्थियों के लिए यह अधिक सुविधाजनक हो सका है। इससे गुणवत्तापूर्ण नवीनतम उभरते विषयों पर शोध-पत्रों का प्रकाशन भी संभव हो सकेगा।
शोधार्थियों से कहा कि वाणिज्य के क्षेत्र में नवोन्मेषी व वित्तीय समावेशन विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। स्वागत संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ल ने दिया।