फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जमीन पर रास्ते के विवाद में अधिवक्ताओं पर फायरिंग, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

विज्ञापन
लंका थाने पर वकीलों का धरना संवाद
विज्ञापन
लंका थाने पर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, सीर गोवर्धन में प्लॉट का था मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सीरगोवर्धनपुर में प्लॉट पर रास्ते के विवाद को लेकर नारायणपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हो गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि सपा नेता ने जान लेने की नियत से फायरिंग की। पुलिस को घटनास्थल से पिस्टल बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने थाना भी घेरा।
अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका सीरगोवर्धन क्षेत्र के काशी पुरम कॉलोनी में प्लॉट है। साथी अधिवक्ता जेलेंद्र राय के साथ प्लॉट पर पहुंचे। मिर्जापुर के नारायणपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता गिरधारी पटेल अपने साथी आनंद सिन्हा, अनुराग सिंह, आनंद कुमार, पवन मिश्रा और श्वेता वर्मा के साथ रास्ते पर जाने का विरोध करने लगे। इस बीच गिरधारी ने साथियों के साथ गालीगलौज की और जान लेने की नियत से पिस्टल से फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं का समूह लंका थाने पहुंच गया और गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार मौके पर पहुंचे।आक्रोशित अधिवक्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि सुरेंद्र की तहरीर के आधार पर रंगदारी, जानलेवा हमला समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मौके से कारतूस नहीं मिला है। गिरधारी पटेल को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें