संजय यादव ने पुलिस को बताया था कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी एक सफेद कार सवार कुछ लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक कार से उतरा, गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वाराणसी के थाना सिगरा क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में संजय यादव पर हत्या की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल सह अभियुक्त श्रोत श्रीवास्तव निवासी रूहट्टा जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला पैसे की लेनदेन से जुड़ा है। आरोपी अन्य अभियुक्तों के साथ कार चलाकर आया था।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। पुलिस अब मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। संजय यादव ने 4 मई को सिगरा थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी एक सफेद कार सवार कुछ लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे।
इसी दौरान एक युवक कार से उतरा, गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर दी। जांच में सामने आया कि पूरा मामला पैसों की लेनदेन का जो लाखों में है। पीड़ित डॉग कारोबारी है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी श्रोत श्रीवास्तव ने बताया कि वह तीन मई को कार चलाकर बनारस आया था। कार में यशस्वी ललित श्रीवास्तव, संदीप सिंह चौहान निवासी लखनऊ, राहुल मौर्या निवासी जौनपुर और एक अन्य युवक सवार थे।
विज्ञापन
बताया कि वह सिर्फ कार चलाकर आया था मामला क्या था मुझे पता नहीं। कार सवार संदीप सिंह चौहान के कहने पर एक अन्य ने मुंह ढककर पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी के बाद मुख्य वजह सामने आएगी।