फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: एकेडमी के कोच की जांच के बाद कराएं बच्चों का पंजीकरण, नहीं तो खराब हो सकता है कॅरिअर

Thu, 07 May 2026 02:16 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

खेलों का चयन करने से पहले ओलंपिक की वेबसाइट पर जाकर पंजीकृत खेलों की सूची देखनी चाहिए। इसके बाद मान्यता प्राप्त खेलों का प्रशिक्षण देने वाली एकडमियों में बच्चों का दाखिला कराना चाहिए। 
 
विज्ञापन
Sports News - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों को खेल एकेडमियों में दाखिला कराने से पूर्व अभिभावकों को कोच की शैक्षणिक और कोचिंग गुणवत्ता की जांच करनी चाहिए। बिना गुणवत्ता वाले एकेडमी और कोच खिलाड़ियों के समय और कॅरिअर बर्बाद कर देते हैं। उक्त बातें काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. दीपक डोगरा ने बुधवार को बातचीत के दौरान कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खेलों का चयन करने से पहले ओलंपिक की वेबसाइट पर जाकर पंजीकृत खेलों की सूची देखनी चाहिए। इसके बाद मान्यता प्राप्त खेलों का प्रशिक्षण देने वाली एकडमियों में बच्चों का दाखिला कराना चाहिए। 

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने बताया कि अभिभावकों को खेल विभाग से भी यह जानकारी लेनी चाहिए की एकेडमी और कोच खेल विभाग में पंजीकृत है या नहीं। गैर पंजीकृत कोच और एकेडमी खिलाड़ी का भविष्य खराब कर सकती है। 
विज्ञापन


20 मई के बाद अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होते ही शहर में खेल एकेडमियां बढ़ जाती हैं। सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े दावे और आकर्षक प्रचार करतीं है लेकिन सच्चाई अलग होती है। 

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुलाब चंद ने बताया कि आज न तो खिलाड़ियों को एकेडमी की सही परिभाषा पता है और न ही कई संचालकों को इसकी बुनियादी समझ है। अभिभावकों को सलाह दी कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराने से पहले क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सिगरा से जानकारी ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें