फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जौनपुर में रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट और गोलीबारी में एक घायल

Mon, 19 Oct 2020 01:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल शख्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लालमनपुर गांव में सोमवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट के दौरान गोली चलने से एक युवक जख्मी हो गया। उसे बाईं जांघ में गोली लगी है।

विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी प्रधान पक्ष मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसी थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


लालमनपुर गांव में राणा शंकर यादव प्रधान हैं। उनकी ओर से गांव में रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। पड़ोसी समर बहादुर यादव के घर बाहर नाद, चननी रखा गया था। प्रधान ने इसे रास्ते में होने की बात कह हटाने को कहा, जबकि समर बहादुर के पक्ष का कहना था कि नाद रास्ते में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज और मारपीट के बाद प्रधान पक्ष ने गोली चला दी। वहां मौजूद बबलू यादव(35) गोली लगने से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद से प्रधान पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। सरायख्वाजा एसओ सुधीर कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। एसओ के मुताबिक घायल के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें