चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में वार्ड नंबर-9 मुगलचक में जीटी रोड के किनारे टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा टेंट का सामान जल गय। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई गई।
नगर के नवीन टेंट हाउस का गोदाम अलीनगर में बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास है। मंगलवार को दोपहर में किसी कारण से गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल ले लिया और आसपास का इलाका काले धुएं से भर गया।
इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की विकरालता को देखते हुए किसी की पास में जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझाई।
टेंट हाउस संचालक के अनुसार लाखों रुपये मूल्य के मूल्य के सामान जला है। आग कैसे लगा इसका पता नहीं चला है।