फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में एसबीआई शाखा में लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर जले

Thu, 13 Aug 2020 11:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
बैंक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शहर के सुतहट्टी मोहल्ले में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में गुरुवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक के अंदर से तेज धुंआ निकलने पर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के दो वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से बैंक के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य सामान जल गए हैं। बैंक कर्मचारी इसका विवरण तैयार करने में लगे हैं।


शहर के मध्य सुतहट्टी मोहल्ले में एसबीआई की शाखा है। इसी भवन के ऊपरी तल पर शाखा प्रबंधक का आवास है। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे आसपास के लोगों ने बैंक के अंदर से तेज धुआं निकलता देखा। शोर मचाते हुए प्रबंधक को इसकी सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने मेन स्विच से आपूर्ति बंद करते हुए पुलिस और फायर बिग्रेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बैंक के अधिकांश फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले गए हैं। स्ट्रांग रूम तक पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई थी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें