फैक्ट्री में उठतीं आग की लपटें
- फोटो : amar ujala
मऊ शहर कोतवाली के हट्टी मदारी मुहल्ला में घनी आबादी स्थित एक तेल की फैक्ट्री में शुक्रवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना से मुहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन दल की गाड़ियां घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाई। आग बुझाने के दौरान सिपाही मंजीत सिंह का दोनों हाथ झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताते चलें कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला में एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान की ऊपरी छत पर एक तेल बनाने की फैक्ट्री लगाई है। शुक्रवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लगी। आग तब और ज्वलनशील हो गई जब तेल तक आग की लपटें पहुंच गईं। आग की भीषण लपटों को देख आसपास रहने वालों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के साथ अग्निशमन दल के लोग मौके पर पहुंचे।