फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में कार्ड के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Mon, 08 Feb 2021 09:38 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के नबालक का तबेला मोहल्ले में सोमवार की शाम शार्ट सर्किट से कार्ड की दुकान के द्वितीय तल पर स्थित गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने पर घर और मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह परिवार के लोग बाहर आकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दिए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां एक-एक कर मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन


घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है। आग बुझाए जाने के दौरान शहर की बिजली काट दी गई थी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ आग लगने वाले मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया। आग से लगभग 10 लाख के नुकसान का अनुमान दुकान मालिक ने लगाया है। नबालक का तबेला निवासी बाल मुकुंद रस्तोगी की कार्ड किंग नाम से दुकान है। दुकान में स्पोर्टस से संबंधित सामान भी बेचा जाता है। शाम को द्वितीय तल पर स्थित गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने पर परिवार के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया, पर आग और धधकने लगी।

लोग मकान से नीचे आकर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दिए। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास की। आग के विकराल रूप को देखते हुए एक और गाड़ी बुलानी पड़ी। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान नगर क्षेत्र की बिजली को काट दिया गया था। आग लगने की सूचना पर काफी लोग मोहल्ले में एकत्रित हो गए थे। आग इतनी तेज थी कि पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने आग बुझाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो इसलिए मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया। दुकानदार बाल मुकुंद रस्तोगी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी। आग से गोदान में रखा समान और भवन जल गया है। लगभग आठ से 10 लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें