Varanasi News: अगलगी की सूचना स्थानीय लोगों ने दुकान के मालिक को दी। तब तक मैनेजर भी पहुंच गए थे। आसपास के लोगों की सहायता से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया। तब तक लाखों का नुकसान हो गया था।
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा बाजार में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में रखें फर्नीचर की सामग्री जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखें फ्रिज, बेड, सोफा, आलमारी जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
गाजीपुर जनपद के मौधा का रहने वाले राजेश पाल की दुकान अजगरा में है। राजेश ने बताया कि दुकान के पीछे कूड़े का ढेर है, जिसमें सुबह 6:30 बजे किसी ने आग लगा दी। उसी की चिंगारी से दुकान के पर्दे में आग लगने से पूरी सब जलकर खाक हो गया।
सूचना पर दुकान का मैनेजर माया शंकर मौके पर पहुंचे। शटर खोलकर आसपास के लोगों की सहायता से आग बुझाया गया। इस दौरान स्थानीय अजय, लक्ष्मण, और प्रदीप पाल भी झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि दुकान के साथ-साथ मकान भी जल गया है।