वाराणसी के अमरा-खैरा मार्ग पर कंदवा पंचायत भवन के समीप तीन मंजिला मकान के भूतल में स्थित नमकीन, चिप्स और तेल के गोदाम में सोमवार की रात अचानक आग लग गई।
सूचना पाकर एक-एक कर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल पंप से पानी गिराना शुरू किया तो लगभग तीन घंटे बाद रात 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताई गई है। आग लगने के कारण लाखों का नुकसान बताया गया है। न्यू कॉलोनी ककरमत्ता निवासी अजय यादव ने मंडुवाडीह थाना के कंदवा गांव के पंचायत भवन के समीप पिंटू दुबे के तीन मंजिला मकान में भूतल में गोदाम खोल रखा है।