फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP IAS Transfer: इस वजह से हटाए गए वीडीए उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त शिपू गिरि, देर रात व्हाट्सअप पर आया तबादला

Sat, 28 Oct 2023 09:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शासन स्तर से देर रात व्हाट्सअप पर तबादला आदेश भेजा गया। बताया जा रहा है कि बड़ी परियोजनाओं की धीमी प्रगति और विकास कार्यों में हीलाहवाली के चलते अफसरों पर गाज गिरी है। तबादला आदेश आने के बाद दोनों ही अधिकारी सुबह कार्यालय नहीं पहुंचे। वीडीए उपाध्यक्ष अपराह्न करीब चार बजे कार्यालय पहुंचे और शहर के लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
नगर निगम में नगर आयुक्त का कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की नाराजगी के बाद वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल और नगर आयुक्त शिपू गिरि का गुरुवार की देर रात तबादला कर दिया गया। शासन स्तर से देर रात व्हाट्सअप पर तबादला आदेश भेजा गया। बताया जा रहा है कि बड़ी परियोजनाओं की धीमी प्रगति और विकास कार्यों में हीलाहवाली के चलते अफसरों पर गाज गिरी है। तबादला आदेश आने के बाद दोनों ही अधिकारी सुबह कार्यालय नहीं पहुंचे। वीडीए उपाध्यक्ष अपराह्न करीब चार बजे कार्यालय पहुंचे और शहर के लोगों से मुलाकात की। नगर आयुक्त पूरे दिन कैंप कार्यालय से फाइलें निपटाते रहे। देर शाम मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में वीडीए उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त शामिल हुए।

वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर योजना, रिंग रोड का विकास, महायोजना-2031 के अमल में देरी के चलते वीडीए की कार्यशैली पर सवाल था। अवैध निर्माण का मामला भी पीएमओ और शासन तक पहुंचा था। जिले के जनप्रतिनिधियों ने पूरे मामले की जानकारी मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र और नगर विकास के प्रमुख सचिव को भी दी थी। कार्यप्रणाली काे बेहद खराब बताया। वीडीए में आवागमन की टोकन प्रणाली पर भी नाराजगी जताई गई थी। कहा गया था कि आम आदमी सामान्य ढंग से कार्यालय में नहीं जा सकता है। टोकन बनाने के बाद ही अंदर जाने दिया जाता है। इससे शहरवासियों में नाराजगी बढ़ी है। शहर में निकलने और जनप्रतिनिधियों से किनारा करने का मामला भी पीएमओ तक पहुंचा था।

दूसरी तरफ, निकाय चुनाव के पांच महीने बीतने के बाद भी वाराणसी में नगर निगम की ओर से कोई नई पहल नहीं हो पाई थी। नगर निगम सदन और कार्यकारिणी में जिन मुद्दों पर मुहर लगी, उनका क्रियान्वयन तक नहीं हो सका था। करीब डेढ़ महीने पहले काशी दौरे पर आए मुख्य सचिव को पूरे मामले की जानकारी भी दी गई थी। मुख्य सचिव ने मेयर सहित कई अफसरों व कर्मियों से फीडबैक भी लिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नगर आयुक्त शिपू गिरी - फोटो : अमर उजाला
धरातल पर नहीं उतर सकी ट्रांसपोर्टनगर योजना

वाराणसी में मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात रहे अभिषेक गोयल को 19 सितंबर 2022 को वाराणसी विकास प्राधिकरण की कमान सौंपी गई थी। उसके बाद से ही 20 साल से अटकी शासन की महत्वाकांक्षी ट्रांसपोर्ट नगर योजना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। इसमें किसानों से जमीन कब्जामुक्त कराने में लाठीचार्ज के बाद विवाद बढ़ गया था। हालांकि प्राधिकरण ने करीब 48 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा तो प्राप्त कर लिया, मगर ट्रांसपोर्ट नगर योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई। इसके साथ ही महायोजना 2031 पर अमल और अवैध निर्माणों पर रोक लगा पाने में वीडीए प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाया।

नए क्षेत्रों के विकास को गति नहींनगर आयुक्त शिपू गिरि ने 27 फरवरी 2023 को वाराणसी में कार्यभार ग्रहण किया था। माना जा रहा था कि नगर निगम की नई टीम के साथ मिलकर नगर आयुक्त शहर में बडे़े बदलाव का संदेश देंगे, मगर पांच महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी ऐसी पहल नहीं हो पाई। नगर निगम क्षेत्र में शामिल नए वार्डों का विकास भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो सका। बिजली, पानी, सड़क की समस्या बनी हुई है। सफाई के कोई खास इंतजाम नहीं किए गए।

वीडीए की यहां भी दिखी कमजोरी 
शहर को जाम मुक्त करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना का धरातल पर नहीं उतरना, ट्रांसपोर्ट्स से संवाद में कमी।- प्रो पुअर, ऊंदी ताल सहित अन्य परियोजनाओं में लेटलतीफी, शहर के विकास में किसी नई परियोजना की नहीं हुई पहल

- गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक सुव्यवस्थित व्यापारिक क्षेत्र के लिए बनकर तैयार प्लाजा के आवंटन में देरी

- नई आवासीय परियोजनाओं पर काम नहीं और शहर को सुंदर बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना का अभाव

- नक्शों के पास होने में देरी के साथ ही अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाना

- शहर के लोगों से संवाद में कमी और आम जनता से दूरी

भरोस कायम नहीं रह पाया नगर निगम

- शहर में साफ व्यवस्था में बदलाव नहीं

- नए क्षेत्रों में जनसुविधाओं के लिए ठोस कार्ययोजना की कमी

- शहर के पार्क, कुंड और अन्य कब्जों को मुक्त कराने के लिए पहल नहीं

- शहर में अस्थायाी अतिक्रमण को हटा पाने में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं

 

सोमवार को कार्यभार संभालेंगे नए नगर आयुक्त और वीडीए उपाध्यक्ष

शासन से नियुक्त नए नगर आयुक्त और वीडीए उपाध्यक्ष सोमवार को काशी आएंगे। इसी दिन वे पदभार ग्रहण करेंगे। नए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि वे सोमवार को काशी आएंगे। इसी दिन पदभार ग्रहण करेंगे। उधर, नए वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने कहा कि वे सोमवार को वाराणसी आएंगे। इसी दिन कार्यभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें