सामने घाट इलाके में स्थित एक वाटिका में पार्टी के आयोजन के दौरान शुक्रवार को सिलेंडर की पाइप से गैस के लीकेज के कारण आग लग गई। इसके चलते पार्टी में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई। आयोजन स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बालू और पानी की मदद से आग पर काबू पाया।
पार्टी में मौजूद लोगों का कहना था कि वाटिका में आग से सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं थे, इसके चलते परेशान होना पड़ा। वहीं, आग लगने के कारण वाटिका के सामने स्थित सड़क पर लोग इकट्ठा हो गए थे। इसके चलते थोड़ी देर तक सड़क पर जाम की भी स्थिति रही।