फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटवियर की गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अंधरापुल स्थित एक जूता-चप्पल के दुकान व गोदाम में रविवार की शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेक्स्यू आपरेशन करके घर के अंदर फंसे महिलाओं, बच्चों समेत आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान देर शाम तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

चेतगंज थाना अंतर्गत अंधरापुल जूता बाजार में जूता-चप्पल कारोबारी संजीव कुमार गंभीर की नीचे दुकान व गोदाम है और ऊपर मकान में वह परिवार के साथ रहते हैं। शाम पांच बजे वह दाई को छोड़ने नीचे दरवाजे तक गए थे। जहां देखा कि दुकान के अंदर से धुआं उठ रहा था। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। तब तक आसपास के लोग भी राहत बचाव को लेकर पहुंच गए। मौके पर फायर अफसर अनिमेष सिंह टीम संग पहुंचे और दुकान खोलकर देखा तो अंदर गोदाम में आग की लपटे उठ रही थी। हादसे में लकड़ी की अलमारी, फर्नीचर, उसमें रखे जूते, चप्पल और सारा सामान जल रहा था। विकराल आग को देखते हुए अनिमेष सिंह ने फायर ब्रिगेड तीन और गाड़ियां मंगाई। हालात को नियंत्रित करने के लिए जवान ब्रीडिंग ऑपरेटर सेट पहनकर गोदाम में दाखिल हुए। देर शाम तक आग बुझाने का प्रयास किया गया।
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की सहायता से किया रेस्क्यू आपरेशन
आग लगने की सूचना मिलते ही जूता बाजार के लोग सड़क पर आ गए। हर कोई अपने-अपने तरीके से आग से राहत व बचाव कार्य में जुटा। फायर ब्रिगेड के जवानों ने अपने तरीके से राहत बचाव करते हुए जुटे। वहीं गोदाम में लगी आग की लपटों ने फाल सीलिंग को झुलसाते हुए धीरे-धीरे धुएं का गुबार गोदाम से रोशनदान के रास्ते पीछे मकान के ऊपरी तल तक पहुंचा। दूसरे तल पर रहने वाले संजीव कुमार गंभीर के परिजनों को असहनीय घुटन महसूस हुई तो पूरा परिवार छत के ऊपर चला गया। मौकेे पर फायर अफसर अनिमेष सिंह ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की सहायता से छत पर मौजूद पांच महिला, दो बच्चे और एक पुरुष को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। अनिमेष सिंह ने बताया पावर बॉक्स में शार्ट सर्किट से घटना हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन

सड़क पर लग गई भीड़
दुकान में आग लगने की घटना मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। अंधरापुल-तेलियाबाग मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन ठहर गया था। छत के ऊपर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जब फायर ब्रिगेड की हाईड्रोलिक प्लेटफार्म पहुंचा तब लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, कारोबारी के अनुसार लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें