फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Fire News: किताब की दुकान में लगी भीषण आग, चपेट में आए आसपास के घर; लाखों का नुकसान

Mon, 22 Apr 2024 08:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में सोमवार की सुबह किताब की दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान किताबें जलकर नष्ट हो गईं। वहीं आग के आगोश में आए आसपास के घरों में भी सामान जल गया। 
विज्ञापन
किताब की दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित माला मंडी के पास सोमवार की सुबह किताब की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख आसपास के घरों से लोग जान बचाने के लिए निकलकर भाग खड़े हुए।  
विज्ञापन


आग की लपटों को देख कोई बुझाने का साहस भी नहीं जुटा पा रहा था। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस बीच आग और तेज हो गई। आसपास के घरों को भी चपेट में ले लिया। सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की घटना से लाखों रुपये की किताबें जलकर राख हो गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि आग किस वजह से लगी ये स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने के बाद जान बचाने के लिए घरों से निकल गए। घटना में उनके घर का भी कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें