फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : काशी रेलवे स्टेशन के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

Sun, 16 Mar 2025 10:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

काशी स्टेशन के पास कूड़े के ढेर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
दमकल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 काशी रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जहां आग लगी थी, उससे कुछ ही दूरी पर पीडब्ल्यूडी का कंपाउंड है। जिसमें चारकोल के ड्रम रखे हुए थें। माना जा रहा है कि आग से चारकोल के ड्रम भी धूं-धूं कर जल गए। हालांकि, पीडब्ल्यूडी की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की लपटें तेज थीं और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आदमपुर पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें