फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मंजिला मकान में लगी आग: मदद के लिए छत पर पहुंचे किराएदार, एक घंटे बाद आया दमकल; खत्म हो गया पानी

Thu, 16 Apr 2026 06:40 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मकान में आग लगने की सूचना पाकर माैके पर रोहनिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। एक घंटे बाद दमकल विभाग की टीम पहुंची लेकिन कुछ ही देर बाद टंकी का पानी खत्म हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल लगाकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
लोगों को सीढ़ी के लगाकर बाहर निकाला गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के राजातालाब स्थित कचनार इलाके में गुरुवार को एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रह रहे किरायेदार फंस गए और जान बचाने के लिए छत पर पहुंचकर मदद की गुहार लगाने लगे।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, श्याम सुंदर गुप्ता और मनोज कुमार गुप्ता के मकान में भूतल व प्रथम तल पर दुकानें, जबकि द्वितीय व तृतीय तल पर किरायेदार रहते हैं। भूतल पर अनिल गुप्ता की “कोलकाता फैशन” कपड़ा दुकान पिछले एक साल से बंद थी, जबकि बगल में बाबू केशरी और संदीप केशरी का कोल्ड ड्रिंक गोदाम है। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मकान से धुआं उठता देखा, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचा दमकल दस्ता

आग फैलते ही मकान में फंसे लोग घबरा गए। कुछ लोग सीढ़ियों से नीचे उतरकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन महिलाएं और बच्चे ऊपर ही फंस गए और छत पर पहुंचकर शोर मचाने लगे। इस दौरान स्थानीय युवक आशीष जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, रहीम हाशमी, अनिल मोदनवाल, विशाल पटेल और बब्बू पटेल ने साहस दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। विद्युत उपकेंद्र राजातालाब से सीढ़ी लाकर और पास के मकान से बांस की सीढ़ी लगाकर छत पर फंसे आठ लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इनमें नेहा सिंह, श्रद्धा सिंह, एक माह की बच्ची, आर्यन, साक्षी और पक्षी समेत अन्य बच्चे शामिल हैं।

बचाव के दौरान चार बड़े घरेलू गैस सिलेंडर और एक छोटा सिलेंडर भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा विस्फोट टल गया। आग में कोल्ड ड्रिंक गोदाम और कपड़ा दुकान का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

इलाके में हड़कंप

मकान के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कुछ देर में ही पानी खत्म हो गया। बाद में लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी की व्यवस्था की। इसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना के दौरान उपजिलाधिकारी शांतनु सिनसिनवार, डीसीपी नीतू कद्दान, एडीसीपी नृपेन्द्र और एसीपी अमित श्रीवास्तव समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। आग के कारण पूरे बाजार में दहशत फैल गई और पुलिस ने राजातालाब-जक्खिनी मार्ग पर यातायात रोक दिया। पीड़ितों ने बताया कि धुएं से घिरने के कारण जान बचने की उम्मीद खत्म हो गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से सभी सुरक्षित बाहर निकल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें