फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी स्टेशन पर आईडब्ल्यू के मेंटेनेंस गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ चौकी के पास आईडब्ल्यू (वर्क्स) विभाग के मेंटेनेंस गोदाम में बुधवार रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलते हुए पास में लगे ट्रांसफार्मर तक पहुंच गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के आसपास खुले में रखे तारों के बंडल और अन्य बिजली उपकरण भी आग की चपेट में आकर जलने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एहतियातन बिजली आपूर्ति भी काट दी गई थी, जिससे अन्य उपकरणों को नुकसान से बचाया जा सके। गोदाम के बगल में रेलवे द्वारा लाखों रुपये के तार और उपकरण खुले में रखे गए थे, जो आग में जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें