फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में आज रोंगाली बिहू महोत्सव, राज्यपाल ने किया पोस्टर का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के सरदार पटेल छात्रावास में पहली बार बुधवार को रोंगाली बिहू महोत्सव मनाया जाएगा। असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से महोत्सव सज-धजकर तैयार कर दिया गया है। वहीं, इसके पोस्टर का लोकार्पण मंगलवार को असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने किया। आयोजकों को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम के तहत असम की लोक-संस्कृति, संगीत, नृत्य और परंपराओं से छात्र-समुदाय और आमजन को जोड़ना है। इसमें असमिया सिंगर नीलोत्पल बोरा के साथ ही असम से आनेवाले छात्र अपनी लोक संस्कृति से जुड़ी अलग-अलग कलाओं पर आधारित पर प्रस्तुतियां देंगे। यह कार्यक्रम स्टूडेंट्स सोसाइटी ऑफ असम बीएचयू और एकवर्षीय राष्ट्रीय उत्सव भारत वैभव की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें