फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में दुकानों के आवंटन का सोशल मीडिया पर विज्ञापन से मंदिर प्रशासन अलर्ट, एफआईआर दर्ज

Thu, 23 Sep 2021 11:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन के बाद मंदिर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। फर्जी पोस्ट डालने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में दुकानों के आवंटन के लिए फर्जी विज्ञापन की सूचना के बाद मंदिर प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मंदिर के सीईओ ने अपील जारी करते हुए कहा है कि किसी भी तरह के बहकावे में न आएं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में दुकानों के आवंटन के लिए या खरीद बिक्री की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अगर इस तरह की कोई सूचना मिलती है तो वह मंदिर कार्यालय से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीईओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की दुकानों के लिए सोशल मीडिया के जरिए की जा रही जालसाजी का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच के बाद पता चला है कि शशिकांत चौरसिया नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में दुकान खरीदने की बिक्री का विज्ञापन जारी किया था। इसको संज्ञान में लेते हुए इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया। इसमें एसडीएम ज्ञानवापी एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें