फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में जूनियर इंजीनियर से मारपीट करने पर भाजपा पार्षद के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 08 Oct 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लक्सा थाने पर भाजपा पार्षद का हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बनारस में जलकल के जेई से मारपीट करने पर शनिवार की देर रात को लक्सा थाने में भाजपा पार्षद लक्की वर्मा के खिलाफ मारपीट करने, धमकाने जैसी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं कड़ी कार्रवाई के लिए जेई संगठन तैयारियां कर रहा है। ऐसे में सोमवार से बैठक और हड़ताल भी कर सकते हैं। उधर पार्षद ने भी जेई के खिलाफ रविवार की रात मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 62 में काम चल रहा था। इसी बीच रविवार को किसी कार्य को लेकर पार्षद लकी वर्मा और जेई गोविन्द कुमार से कहासुनी हो गई। बात इतनी बड़ी कि पहले गाली गलैच बाद में पार्षद ने जेई से मारपीट तक कर ली। ऐसे में मामला गंभीर हो गया।

जेई ने बताया कि अपने क्षेत्र में निजी कार्यों को सरकारी पैसे से करने की बात कह रहे थे। मैने मना कर दिया। इस पर उन्होंने लोगों के साथ मिलकर जानलेवा हमला और मारपीट की साथ ही एक घंटे तक बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन


उधर मुकदमा दर्ज होते देख लक्की वर्मा और उनके साथ क्षेत्रीय जनता लक्सा थाने पर जेई गोविंद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंची। काफी मशक्कत करने के बाद उनका मुकदमा दर्ज हुआ। इस दौरान पार्षद के समर्थन में कई भाजपा पार्षद भी पहुंच गए थे।

पार्षद लकी वर्मा ने बताया कि पिछले आठ माह से समस्या झेल रहे लोगों की समस्या दूर नहीं करता है, शिकायत करने और विरोध करने पर अपनी कमियों को छिपाने के लिए एफआईआर दर्ज कराया है। इससे पहले विधायक और अन्य पार्षद भी इस जेई को हटाने के लिए पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन

खुद को भाजपा नेता बताकर सरेराह होमगार्ड को पीटा

demo pic
शहर के भेलूपुर थाना अंतर्गत कमच्छा तिराहे के समीप रविवार की शाम नो इंट्री में जाने से मना करने पर अपने आपको भाजपा नेता आशीष यादव बताते हुए एक युवक ने जमकर हंगामा किया और सरेराह होमगार्ड को पीटने लगा। यातायात पुलिस के सिपाहियों ने किसी तरह से युवक को पकड़ा और भेलूपुर पुलिस को सौंप दिया। भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार का मूल निवासी कमलेश तिवारी होमगार्ड है। कमच्छा तिराहा पर यातायात पुलिस के साथ कमलेश ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहा था। इस दौरान चार पहिया वाहन लेकर जा रहे युवक को गुरुबाग मार्ग की ओर जाने से कमलेश ने मना किया तो बाइक से जा रहे आशीष यादव भड़क गया।

आशीष ने कमलेश से कहासुनी कर उसकी सरेराह पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के चलते कमलेश बेहोश हो गया। यातायात पुलिस ने आशीष को पकड़ कर पुलिस को सौंपा तो भाजपा के कई नेता भी भेलूपुर थाने पहुंच गए। आशीष खुद को सिगरा क्षेत्र के एक पार्षद का भाई बता रहा था।

भाजपा नेताओं ने आशीष को छोड़ने के लिए इंस्पेक्टर भेलूपुर पर खासा दबाव बनाया लेकिन उन्होंने एक ना सुनी। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि सरेराह होमगार्ड की पिटाई के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें