फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: वाराणसी में दो सिपाहियों ने शराब के नशे में छात्र नेताओं के साथ की बदसलूकी और छीना मोबाइल, मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Feb 2021 02:00 AM IST
हरि User पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के शिवपुर थाने के दो सिपाहियों ने बृहस्पतिवार की आधी रात बाद शराब के नशे में धुत होकर यूपी कॉलेज के छात्र नेताओं के साथ बदसलूकी की और उनका मोबाइल छीन लिया। प्रकरण को लेकर शिवपुर थाने में दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


यूपी कॉलेज के छात्रनेता चुप्पेपुर निवासी विवेकानंद सिंह के अनुसार, वह अपने वाहन से गिलट बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गिलट बाजार में एक चार पहिया वाहन में सवार कुछ लोगों की ओर उन्होंने देखा। इस पर वाहन सवार लोग उतर कर नीचे आ गए और उनके साथ गालीगलौज और मारपीट करते हुए उनका मोबाइल छीन लिए। सभी कहने लगे कि पुलिस की ओर देखोगे तो आंख निकाल लेंगे। इसके बाद सभी उनका मोबाइल छीन कर कार से भाग निकले। इस पर विवेकानंद ने अपने दोस्त सचिन सिंह और शिवम सिंह बाबू को सूचना देकर कार का पीछा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तरना में कार को रोंका गया तो पता लगा कि उसमें सवार लोग शिवपुर थाने के सिपाही जुबैर खान और विजय प्रकाश यादव हैं। किसी तरह से दोनों ने मोबाइल दिया लेकिन फिर गालीगलौज और देख लेने की धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर कहीं शिकायत किए तो तुम्हारी हत्या तय है। विवेकानंद ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों से की और शिवपुर थाने में तहरीर दी। इस संबंध में शिवपुर थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने बताया कि दोनों सिपाहियों ने गलती की है और बुलाने पर भी नहीं आए। तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कराई जा रही है। कानून सबके लिए एक समान है और अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें