फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रंगदारी मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में बृजेश दीक्षित के खिलाफ कैंट थाने में रविवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई। सराय सुर्जन सुंदरपुर निवासी पीड़ित अभिनंदन कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च 2026 को कचहरी में अधिवक्ता के साथ बृजेश पहुंचा और पूर्व में दर्ज एक मामले को वापस लेने का दबाव बनाने लगा। इस बीच 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर जान से मारने, फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। पूरा घटनाक्रम सीसी कैमरे में भी कैद है। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी में प्राथमिकी दर्ज
वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के मनोरथपुरी सुसुवाही के अभिनव पांडेय की शिकायत पर मयंक तिवारी और विनय तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित अभिनव पांडेय ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल की रात घर के बाहर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाई। पुलिस के जाने के बाद आरोपी ने काले रंग की स्कोर्पियो से कुछ लड़कों को बुला लिया। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
बंद मकान में चोरी, प्राथमिकी दर्ज
वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के लेन नंबर 2 कर्मनवीर सुसुवाही के रहने वाले सत्येंद्र यादव की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सत्येंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि 8 मई को बंद मकान से चोरों ने प्रोजेक्टर और गैस सिलिंडर की चोरों की। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें