फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाइक की टक्कर से दंपती समेत मासूम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के खजुरी में ओवरब्रिज पर सोमवार शाम दो बाइक की टक्कर में दंपती समेत मासूम घायल हो गया। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नयापुर (मिर्जामुराद) निवासी गुलजार (27) पत्नी शशी (23) और दो साल के बेटे कार्तिक के साथ बाइक से चंदापुर (रोहनिया) शादी समारोह में जा रहा था। इसी दौरान खजूरी ओवरब्रिज पर ओवरटेक करते समय दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से अनियंत्रित बाइक सवार दंपती डिवाइडर में टकराकर घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार भाग निकला। संवाद
विज्ञापन

अवैध पार्किंग और यातायात नियम तोड़ने में 141 वाहनों का चालान
वाराणसी। यातायात नियम तोड़ने और अवैध पार्किंग के खिलाफ गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने सोमवार को अभियान चलाया। 141 वाहनों का चालान किया। 3 बाइक को सीज किया गया। थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर गलत ढंग से खड़े या संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध चालान, सीज की कार्रवाई करें और सड़क किनारे अवैध पार्किंग को पूरी तरह प्रतिबंधित कर यातायात बाधा समाप्त करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें