फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शाइन सिटी कंपनी पर 80 लाख रुपये ठगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ठगी के मामलों को लेकर चर्चित शाइन सिटी पर कैंट थाने में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई। पत्रकारपुरम कॉलोनी निवासी सैय्यद अली (53) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाइन सिटी में उनसे निवेश के नाम पर करीब 80 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

सैय्यद अली ने आरोप लगाया कि उनके परिचित जावेद शेख, साकिर और जावेद निवासी साकी नाका, अंधेरी वेस्ट, मुंबई ने शाइन सिटी प्रोजेक्ट में निवेश करने का झांसा दिया। आरोप है कि आरोपियों ने एक वर्ष में निवेश की गई रकम दोगुनी करने का लालच दिया और प्लान तथा जमीन दिखाकर, साथ ही वीडियो कॉल के माध्यम से भरोसा दिलाया। आरोपियों ने उनसे करीब 30 लाख रुपये बैंक के माध्यम से और 50 लाख रुपये नकद निवेश करा लिए। इसके एवज में 18 माह का एक अनुबंध भी दिया गया।
कुछ समय बाद कंपनी से जुड़े फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। पीड़ित के मुताबिक वह अपनी रकम वापस लेने के लिए दुबई तक गया, जहां आरोपियों ने आंशिक भुगतान और चेक देकर बाकी रकम लौटाने का आश्वासन दिया। बाद में आरोप है कि आरोपियों ने गाली देते हुए पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें