सूचना पाकर मुख्य अभियंता (प्रशासन) ज्ञापन लेने दोपहर 12 बजे आए लेकिन सपा कार्यकर्ताओं की ओर से ज्ञापन नहीं सौंपा गया। इसके बाद मुख्य अभियंता (प्रशासन) मेन गेट से वापस चले गये। इसके बाद धरना कर्मी उग्र होकर मेन गेट को जोर जोर से धक्का देने लगे।
अधिशासी अभियंता और सुरक्षाकर्मियों की अपील के बाद भी कार्यकर्ताओं की ओर से धक्का दिया गया। इससे गेट पर लगी कुंडी टूट गई। इसके बाद कार्यकर्ता गेट को धक्का मारकर कैम्पस में आ गए और नारेबाजी करने लगे। अवर अभियंता ने तहरीर के साथ ही सभी घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है। चितईपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर धरना देने आए 50 अज्ञात (महिला एवं पुरुष) पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।