फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU बवाल: 1 हजार छात्र-छात्राओं के खिलाफ FIR, ACM ,सीओ और एसओ हटाए गए

Mon, 25 Sep 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
BHU
विज्ञापन
बीएचयू परिसर और लंका में तोड़फोड़, आगजनी, पथराव, बम फेंकने और माहौल बिगाड़ने के आरोप में रविवार को एक हजार अज्ञात छात्र-छात्राओं के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।  लंका से स्टेशन ऑफिसर, भेलूपुर के सीओ और एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट को परिसर से हटा लिया गया है।
विज्ञापन
#BHU protests: Station Officer (SO) Lanka,CO Bhelupur and one Additional City Magistrate (ACM) removed prima facie for lathicharge #Varanasi pic.twitter.com/YnxhMJGwMY — ANI UP (@ANINewsUP) September 25, 2017 यह कार्रवाई लंका थानाध्यक्ष राजीव सिंह की तहरीर पर की गई। बीएचयू प्रशासन की ओर से भी उपद्रवियों के खिलाफ लंका थाने में तहरीर दी गई है।वहीं, पत्रकारों पर लाठी चार्ज के मामले में आलोक पांडेय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लंका थाने में मारपीट और लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

समूचे घटनाक्रम को लेकर सात छात्र हिरासत में लिए गए हैं। भड़काऊ वीडियो और तस्वीरें शेयर करने के आरोप में फेसबुक पेज ‘बीएचयू बज’ के खिलाफ भी आईटी एक्ट के तहत लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

दो दर्जन से ज्यादा राउंड हवाई फायरिंग

BHU
छेड़खानी के विरोध में बीएचयू गेट पर प्रदर्शन कर रही छात्राओं और उनके समर्थन में एकत्र छात्रों पर शनिवार की रात वीसी आवास और महिला महाविद्यालय के सामने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों और फिर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

इसके विरोध में छात्रों ने बिड़ला चौराहे से वीसी आवास और बीएचयू गेट तक पथराव किया था। इस दौरान छह बाइक, एक ट्रैक्टर और होर्डिंग फूंक दी थी। लंका चौराहा स्थित पुलिस पिकेट में आग लगा दी थी।

पथराव में 13 पुलिसकर्मी और इतने ही छात्र-छात्राओं को चोट आई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा राउंड हवाई फायरिंग की। आंसू गैस के गोले छोड़े। किसी तरह रात ढाई बजे स्थिति नियंत्रित हुई। 
विज्ञापन

छावनी बना रहा बीएचयू परिसर

BHU
एहतियातन रविवार को भी बीएचयू परिसर छावनी में तब्दील नजर आया। तीन एएसपी, छह सीओ, 15 थानेदार, डेढ़ सौ दरोगा, पांच कंपनी पीएसी, सीआरपीएफ और एक हजार अतिरिक्त महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात हैं।

हिरासत में लिए गए छात्रों को छुड़ाने के लिए रविवार की सुबह और शाम उनके साथियों ने लंका थाने का घेराव किया लेकिन पुलिस ने सभी को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान छात्रों ने लंका थाने पर जमकर नारेबाजी और पुलिस से नोकझोंक भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें