फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री ने रेल इंजन का किया लोकार्पण, बाबा का आशीर्वाद लेकर दिल्ली रवाना

Sat, 22 Feb 2025 10:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बरेका में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके पहले उन्होंने बरेका में रेल इंजन की शुरुआत की। भ्रमण के दौरान कारखाना परिसर की साफ-सफाई, तकनीकी विशेषताओं की सराहना की।
विज्ञापन
बरेका में रेल इंजन का लोकार्पण करतीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेका में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बरेका में बने विद्युत रेल इंजन डब्ल्यूएपी 7 को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित किया। यह इंजन वित्तीय वर्ष 2024-25 में बना 375वां लोकोमोटिव इंजन है। वित्त मंत्री ने ड्राइवर कैब में बैठकर इंजन की तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली। 

विज्ञापन




महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने उन्हें इंजन की खासियतों से रूबरू कराया। बताया कि लोकार्पित डब्ल्यूएपी 7-6000 अश्व शक्ति का विद्युत लोकोमोटिव है जो यात्री, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी स्पीड 140 किमी प्रति घंटे है और 24 रैक खींचने में सक्षम है। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके श्रीवास्तव ने बरेका की उत्पादन गतिविधियों एवं तकनीकी विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 
विज्ञापन


इससे पहले वित्त मंत्री ने लोको असेंबली शॉप, ट्रेक्शन असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान कारखाना परिसर की साफ-सफाई, तकनीकी विशेषताओं की सराहना की। 

उन्होंने नवनिर्मित पर्यवेक्षक विश्राम गृह और अमृत कानन सामुदायिक पार्क का भी उद्घाटन किया। यह विश्राम गृह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह कर्मचारियों के लिए न केवल विश्राम का केंद्र है, बल्कि उनकी कार्यक्षमता को पुनर्जीवित करने का एक माध्यम भी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

बरेका में रेल इंजन का लोकार्पण करतीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : अमर उजाला
देखी बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल हुईं। रात 2.45 बजे उन्होंने गेट नंबर 4 से मंदिर परिसर में प्रवेश किया। करीब सवा घंटे तक मंदिर में रुकने के बाद बरेका के लिए रवाना हो गईं। वहीं, दोपहर में वंदे भारत एक्सप्रेस से दिल्ली लौट गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें