फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली: अस्सी घाट पर सात अर्चक करेंगे महाआरती, महिला क्रिकेट टीम को होगी समर्पित; फूलों की होगी वर्षा

Wed, 05 Nov 2025 03:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

देव दीपावली पर गंगा सेवा समिति की ओर से अस्सी घाट पर एक लाख दीपक जलेंगे। इनमें पांच हजार गोबर के दीप होंगे। वहीं स्कूली बच्चे 21 तरह की रंगोली बनाए हैं। गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं पर पांच क्विंटल फूलों की वर्षा होगी। 
 
विज्ञापन
अस्सी घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव दीपावली पर गंगा के घाट दीपों की रोशनी से नहाएंगे। अस्सी घाट पर गंगा सेवा समिति की ओर से होने वाली महाआरती भव्य होगी और ये आरती वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को समर्पित होगी। अस्सी घाट पर एक लाख दीपक जलाए जाएंगे और इसमें पांच हजार गोबर के दीपक जलेंगे। स्कूली बच्चे 21 तरह की रंगोली बनाएंगे। श्रद्धालुओं पर पांच क्विंटल फूलों की बारिश की जाएगी।

विज्ञापन


तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र ने बताया कि इस वर्ष की महाआरती की रूपरेखा पहले से कहीं अधिक विस्तृत और भावनात्मक होगी। आरती में सात अर्चक (मुख्य पुजारी) सामूहिक रूप से भाग लेंगे। आरती की शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें; गंगा महोत्सव: उसका ही बनारस है उसका ही ज्ञानवापी... हंसराज रघुवंशी के गीत पर झूमे दर्शक, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट को दिव्य स्वरूप देने के लिए विशेष सजावट की गई है। स्कूली बच्चे धार्मिक प्रतीकों, गंगा नदी के महत्व, स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता के संदेश पर रंगोली बनाएंगे। आरती स्थल को प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए इस बार 5 हजार गोबर के दीपों से सजाया जाएगा।श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग और स्वच्छता दल की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें