फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मकान खाली कराने को लेकर मारपीट, छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहड़िया इलाके में मकान खाली कराने को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर अदालत के आदेश से पीड़ित की तहरीर पर सारनाथ थाने में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



सारनाथ थाने के पहड़िया इलाके के रहने वाले श्याम धनी के घर पर गत वर्ष 19 जुलाई को छह लोग पहुंचे। सभी मकान खाली कराने को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। आरोप है कि पहड़िया के प्रह्लाद के ललकारने पर सजीवन, गौरीशंकर, गोविंद, रामअवतार और पार्वती ने श्याम धनी के घर में घुस कर उनकी जमकर पिटाई की। मकान न खाली करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले को लेकर सारनाथ थाने में गुहार लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो श्याम धनी अदालत की शरण में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें