स्थानीय थाने में एक युवती के अपहरण के आरोप में मछलीगांव, फूलपुर निवासी राघवेंद्र वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन गत दो मार्च से घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद पता लगा कि राघवेंद्र वर्मा उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपहरण किया है। बड़ागांव थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवती और आरोपी युवक की तलाश कर रही है।