फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होली बरात में मारपीट...कई घायल, तीन लोग हिरासत में; डीजे पर नाचने को लेकर हंगामा

Thu, 05 Mar 2026 11:57 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: होली के हुड़दंग में मारपीट की सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। आरोपियों को जेल में भेजने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस लगातार चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में घायलों को इलाज कराते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: आदमपुर थाना क्षेत्र के ओंकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली होली बरात के दौरान गंगानगर कॉलोनी में मारपीट हो गई, जिसमें दो युवकों के सिर फट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रव कर रहे तीन युवकों को हिरासत में लिया। ओंकालेश्वर मंदिर से पारंपरिक होली बरात निकाली जा रही थी।

विज्ञापन


गंगानगर कॉलोनी में शराब के नशे में धुत कुछ युवकों की आयोजकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

उधर, कोनिया और धोबी घाट इलाके में भी दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। शराब के नशे में धुत युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और करीब एक घंटे तक क्षेत्र में तनाव रहा। हनुमान फाटक, मच्छोदरी व मुकीमगंज क्षेत्र में भी युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। नशे में युवकों ने काफी देर तक हंगामा किया। 
विज्ञापन


उधर, जैतपुरा थाना क्षेत्र के ढेलवरिया, चौकाघाट, सरैया भरौटी और सिटी रेलवे स्टेशन के वाहन स्टैंड के पास भी दो गुटों के बीच झड़प हुई। कोतवाली थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज, दारानगर, मैदागिन और गायघाट में भी शराब के नशे में युवकों में मारपीट हुई। पुलिस ने कई स्थानों पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है।  

Trending Videos
विज्ञापन

डीजे पर गाना बजाने में मारपीट, 6 घायल
चोलापुर क्षेत्र के चंदापुर चौकी के उदयपुर में बुधवार को डीजे पर जातिगत गाना बजाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में छह लोग घायल हुए जिसमें एक महिला भी है। दलित बस्ती में अंबेडकर प्रतिमा के पास बस्ती के कुछ युवक होली पर डीजे लगाकर नाच रहे थे। 

आरोप है कि  तारापुर गांव और उदयपुर के कुछ राजभर युवक पहुंच गए और राजभर का गाना लगाने की जिद करने लगे। इस बात लेकर दोनों पक्षों के युवकों में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष से कुछ और लोग आ गए और मारपीट होने लगी। 

एक पक्ष से सितारा, विजय और भगत जबकि दूसरे पक्ष से अजय राजभर, किरन और शिपक घायल हुए। विजय की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी चोलापुर दीपक कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।  प्रकरण की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें