फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: आज पूजा कर लखनऊ यात्रा शुरू करेंगे अविमुक्तेश्वरानंद, अजय राय ने लिया आशीर्वाद; करेंगे मदद

Thu, 05 Mar 2026 11:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी में अपने मठ से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लखनऊ यात्रा की शुरुआत करेंगे। इससे पहले उनकी इस यात्रा पर सियासत जारी हो गई है। कांग्रेस के अजय राय और सपा के अखिलेश यादव ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से बातचीत करते अजय राय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शुक्रवार की शाम 5 बजे केदार घाट पर गंगा पूजन कर लखनऊ यात्रा का श्रीगणेश करेंगे। 7 मार्च से लखनऊ की यात्रा शुरू करेंगे। 11 मार्च को कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि 7 मार्च की सुबह 8:30 बजे मठ से प्रस्थान करेंगे। यहां से संकटमोचन मंदिर में संकटमोचन हनुमानाष्टक, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण के पाठ के साथ विघ्नों के नाश की प्रार्थना कर यात्रा का श्रीगणेश होगा। 

सात मार्च को तीन सभाएं करेंगे। पहली जौनपुर, दूसरी सुल्तानपुर और तीसरी रायबरेली में करके वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। आठ मार्च को रायबरेली के मोहनलालगंज में सभा करेंगे। इसके बाद लालगंज, अचलगंज में सभा करते हुए उन्नाव पहुंचेंगे। उन्नाव में सभा करके रात्रि विश्राम करेंगे। 
विज्ञापन


9 मार्च को उन्नाव के बांगरमऊ में सभा करेंगे और बघौली होते हुए नैमिषारण्य में सभा करके वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 10 मार्च को नैमिषारण्य से सिधौली जाएंगे। सिधौली में सभा करेंगे। यहां से इटौंजा होते हुए लखनऊ सीमा में प्रवेश और रात्रि विश्राम करेंगे। 11 मार्च को दोपहर 2:15 मिनट पर शाम 5 बजे कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे।

अजय राय ने लिया आशीर्वाद, सहयोग का दिया आश्वासन
होली पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेसजनों के साथ श्री विद्यामठ पहुंचकर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य की ओर से शुरू 6 मार्च को शुरू होनी वाली यात्रा का सहयोग करने की बात कही। अजय राय ने शंकराचार्य को गुलाब की पंखुड़ियां अर्पित कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, प्रमोद पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, चंचल शर्मा, सतनाम सिंह रहे। 
विज्ञापन

शंकराचार्य पर प्रधानी चुनाव के जैसी कार्रवाई : अखिलेश
सपा मुखिया ने कहा है कि शंकराचार्य पर ऐसी प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं जैसी प्रधानी के चुनाव में दर्ज कराई जाती हैं। इस बार भाजपा की सनातन की पोल खुल गई है। जिस स्थान को पवित्र मानते हैं, वहां शंकराचार्य को स्नान नहीं करने दिया। कहा कि जो प्राथमिकी दर्ज कराएगा वह सनातनी नहीं हो सकता है। अखिलेश ने कहा कि जो माया से दूर हो वह योगी होता है। वस्त्र पहनने या कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता है। योगी शंकराचार्य का सर्टिफिकेट मांग रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें