फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ा बना एक्सईएन का ऑफिस: कर्मचारियों और अधिशासी अभियंता में मारपीट मामले में जांच का आश्वासन

Sat, 20 Aug 2022 04:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सिंचाई विभाग के एक्सईएन से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के सदस्यों ने अपर आयुक्त से मुलाकात की। अपर आयुक्त ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को सिंचाई विभाग के एक्सईएन से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मारपीट मामले में सिगरा थाने में केस दर्ज होने के बाद मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के सदस्यों की शनिवार को बैठक हुई। इससे मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के सदस्यों ने अपर आयुक्त से मुलाकात की। अपर आयुक्त ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। 

सिंचाई विभाग में हुई घटना में कर्मचारी नेता मनोज कुमार सिंह प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के नेतृत्व में अपर आयुक्त पुलिस संतोष सिंह से मिले। संतोष सिंह ने सीओ चेतगंज को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। मिलने वाले कर्मचारी में अजय कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष नीरज सिंह, मंत्री ओ पी दूबे,  सिंचाई संघ अध्यक्ष कर्मवीर सिंह अध्यक्ष महासंघ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल थे। वहीं कर्मचारियों को अपर आयुक्त ने आश्वाशन दिया सीओ के जांच के बाद ही कार्यवाही होगी।

विज्ञापन

ये है मामला
सिंचाई विभाग के अभियंता के सहायक कर्मवीर सिंह के समर्थक कर्मचारियों ने एक्सईएन निर्माण से मेडिक्लेम पास करने में आनाकानी करने पर एक्सईएन से मारपीट की। पीड़ित एक्सईएन ने सिगरा थाने में 6 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें