फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस: मामूली बात को लेकर हुए विवाद में सरेराह हुई मारपीट; पुलिस तक पहुंचा मामला

Thu, 18 Jan 2024 05:21 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

घटना कैंट रोडवेज बस डिपो के पास की है। सरेराह दो गुटों में वाहन खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कैंट रोडवेज बस डिपो के समीप सड़क पर वाहन खड़ी करने को लेकर गुरुवार को जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। सूचना पाकर पहुंची सिगरा थाने की पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


अरूण कुमार ने सिगरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि वह अपने वाहन को प्रयागराज भेज रहा था। उसी दौरान वहां पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना रोडवेज पुलिस चौकी के सिपाहियों के सामने हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि दबंग लोगों ने धमकी दी कि उसका वाहन नहीं चलने देंगे। आरोप लगाया कि दबंग युवक आए दिन गाड़ी मालिकों व चालकों के साथ मारपीट करते रहते हैं। फिलहाल, सिगरा थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें