फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: दिव्यांग छात्र की पिटाई के विवाद में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, ईट-पत्थर भी चले

Wed, 30 Mar 2022 12:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू में मंगलवार की शाम छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बिड़ला हॉस्टल के पास हुई मारपीट की वजह से पिछले दिनों विश्वविद्यालय में ही एक दिव्यांग छात्र की पिटाई बताई जा रही है। आरोप है कि इस दौरान ईट-पत्थर भी चलाए गए।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर जब तक प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और सुरक्षा कर्मी पहुंचते, मामला शांत हो गया था। बिड़ला सी में हॉस्टल आवंटन कराने आए जिस छात्र के साथ मारपीट हुई, उस पर कुछ दिन पूर्व एक दिव्यांग छात्र की पिटाई की शिकायत की गई थी।

इस बारे में पूछे जाने पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कॉपरी ने ईट-पत्थर चलने की घटना से इंकार करते हुए कहा कि दिव्यांग छात्र की पिटाई से नाराज कुछ छात्रों ने बिड़ला सी में हॉस्टल आवंटन कराने आए एक छात्र के आवंटन पर आपत्ति जताई। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को भी दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें