फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ई-रिक्शा में बैठने के विवाद में दो समुदायों के बीच मारपीट और पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sat, 22 May 2021 01:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार


वाराणसी के एक टोले में उस वक्त हंगामा मच गया जब दो पक्ष आमने सामने आ गए। घर के सामने खड़ी ई-रिक्शा में बैठने से मना करने के बाद विवाद बढ़ा और वबाल हो गया। दोनों पक्ष की ओर से मारपीट और पथराव के बाद लोग अपने घरों में सिमट गए। 
विज्ञापन
पथराव और तोड़फोड़ में क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के  आदमपुर थाना अंतर्गत चौहट्टा स्थित कायस्त टोला में शुक्रवार देर शाम ई-रिक्शा में बैठने के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। करीब आधे घंटे तक स्थिति अराजक रही।

विज्ञापन


मारपीट करने वाले अलग अलग समुदाय के होने की सूचना पर एडीसीपी काशी जोन, आदमपुर, जैतपुरा, कोतवाली, कैंट, चौक समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया। अराजकता फैलाने वाले आठ युवकों को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एहतियातन इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

चौहट्टा स्थित कायस्त टोला निवासी अजय शर्मा अपने घर के नीचे अपनी टाटा मैजिक और ई-रिक्शा खड़ी करते हैं। रोजाना की तरह देर शाम 7:30 बजे के करीब चौहट्टा क्षेत्र के कुछ युवक अजय के ई रिक्शा में बैठे थे। जिस पर अजय के घर वालों ने उन्हें ई रिक्शा से उतरने के लिए कहा तो सभी विवाद करने लगे।

विज्ञापन

कुछ देर में ही दोनों तरफ से 50 से अधिक लोग आमने-सामने हो गए और मारपीट के बाद एक दूसरे के ऊपर पथराव शुरू कर दिया। लगभग 20 से 30 मिनट तक इलाके में हुई पत्थरबाजी से कई लोग जख्मी हो गए। अजय के घर के बाहर खड़ी ई रिक्शा और टाटा मैजिक को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

मारपीट में अजय शर्मा (32) को सिर में चोट आई है। दो समुदायों के बीच मारपीट की सूचना पाते ही एडीसीपी काशी जोन कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फोर्स और पीएसी के साथ चौहट्टा लाल खां, कायस्त टोला, भाद्वाजी टोला, प्रह्लाद घाट क्षेत्र में मार्च करने से साथ मारपीट करने वाले आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य कई युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही पथराव के बाद फरार हो गए। एहतियातन इलाके में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है।

एडीसीपी काशी जोन विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घायल अजय शर्मा की तहरीर पर नवाज, कल्लू, अयान, मुनासिर, असरफ समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट व पथराव समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा विवाद

चौहट्टा लाल खां क्षेत्र में मारपीट की सूचना पाते ही आदमपुर चौकी इंचार्ज कुंवर अंशुमान सिंह फैंटम दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पथराव कर रहे युवकों को खदेड़ना शुरू किया। साथ ही उन्होंने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें