स्पर्श दर्शन पर श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी आमने-सामने
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बुधवार की देर शाम भी स्पर्श दर्शन करने पर सुरक्षाकर्मी और नेमी दर्शनार्थी आमने सामने आ गए थे। बुधवार की शाम को नेमी दर्शनार्थी बाबा दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। इसी दौरान पांच छह लोग दर्शन करने पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश कर गए। उनके पीछे नेमी दर्शनार्थी भी जाने लगे तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका।
इस पर नेमी दर्शन के लिए अड़ गए और कहा कि जब गर्भगृह में प्रवेश बंद है तो वीआईपी के नाम पर लोग प्रवेश क्यों कर रहे हैं। इसको लेकर दोनों तरफ से काफी बहस हुई बाद में मंदिर के पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।