फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंगः वाराणसी में मिले 144 नए मरीज, अब 1656 एक्टिव केस ठीक करने पर फोकस

Thu, 27 May 2021 11:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

आंकड़ों पर गौर करें तो लगातार कोरोना संक्रमण के मामले अब भी कम हो रहे हैं। दो दिनों से बरसात होने की वजह से शहर में बाहर निकलने वालों की संख्या में भी काफी कमी आई है। ऐसे में संक्रमण के मामले माह के आखिर तक पूरी तरह से नियंत्रण में आने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन के लिए फॉर्म जमा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण जिस तरह कम होता जा रहा है, उससे राहत मिल रही है। हालांकि अभी भी मौतों का ग्राफ कम करना स्वास्थ विभाग के लिए चुनौती  है। बृहस्पतिवार को 144 नए मरीज मिले तो पांच मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ विभाग की ओर से मिले 7683 सैंपल की रिपोर्ट में आलोक हॉस्पिटल में नौ, इंटरनेशनल हॉस्टल बीएचयू,आईआईटी बीएचयू में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा बड़ी गैबी, राम नगर ,पहाड़िया, सामनेघाट, लंका में भी रहने वाले लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती मठिया निवासी 76 वर्षीय पुरुष, लोको कॉलोनी निवासी 89 वर्षीय पुरुष के साथ ही खेवली निवासी 58 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है जबकि होमी भाभा कैंसर अस्पताल में नाथूपुर निवासी 69 वर्षीय पुरुष और चितईपुर निवासी 68 वर्षीय पुरुष की भी मौत हुई है।

इस बीच स्वास्थ विभाग की ओर से 183 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया जबकि 48 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब कुल 81475 मरीजो में 79076 के डिस्चार्ज,743 की मौत के बाद अब 1656 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन

पांच माह में 4.85 लाख का हुआ टीकाकरण

वाराणसी में 16 जनवरी से अब तक पांच महीने में करीब 4.85 लाख लोगों का  टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें 44975 हेल्थ केयर वर्कर्स, 60928 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 18 से 44 वर्ष तक के 87095 और 45 से 60 वर्ष तक के 1,78,275 जबकि 60 वर्ष से ऊपर के 1,13,161 लोग अपना टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में 1869 बेड खाली

वाराणसी जिले के कोविड अस्पतालों में खाली होने वाले बेड की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को 1848 बेड खाली हो गए हैं। 8 सरकारी अस्पतालों के 1033 बेड में से 694 जबकि 51 निजी अस्पतालों में 1401 बेड में से 1154 बेड खाली हैं। ऑक्सीजन वाले 1314 और वेंटिलेटर के 534 बेड खाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें