फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festival Special Train: 29 नवंबर तक चलेगी फेस्टिवल स्पेशल, दानापुर में दो मिनट रुकेगी जनशताब्दी

Mon, 07 Oct 2024 12:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने फेस्टिलव स्पेशल ट्रेन संचालन की तैयारी की है। त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 अक्तूबर से 29 नवंबर तक किया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

09067/09068 उधना-बरौनी साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 अक्तूबर से 29 नवंबर तक किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 09067 उधना-बरौनी गुरुवार को उधना से सुबह 5.30 बजे खुलकर दूसरे दिन बनारस स्टेशन पर सुबह 10.55 बजे, वाराणसी से 11.20 बजे होकर रात में 10.15 बजे बरौनी पहुंचेगी। 

विज्ञापन


वापसी यात्रा में 09068 बरौनी-उधना प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से रात 11.45 बजे छूटेगी और दूसरे दिन सुबह 10.50 बजे कैंट, बनारस से 11.15 बजे होकर तीसरे दिन उधना दोपहर 2.30 बजे पहुंचेगी।  

दानापुर में दो मिनट रुकेगी जनशताब्दी
ट्रेन संख्या 15125/15126 बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का दानापुर स्टेशन पर 1 से 16 अक्तूबर तक दो मिनट का अस्थायी ठहराव होगा। वहीं, बनारस-गाजियाबाद पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन आठ अक्तूबर से 27 नवंबर तक निरस्त कर दिया गया है। ऑपरेशनल कारणों के चलते 05047/05048 यह ट्रेन सेवा निरस्त कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें